Government Jobs Update

The purpose of creating this Blog to give government jobs realated information in simple way.

Search

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023: UPSSSC ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UPSSSC) ने Gram Panchayat Adhikari Bharti परीक्षा का नोटीफिकेशन जारी कर दिया है । इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास PET- 2022 का वैध स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा,  पदों का विवरण, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क आदि का विवरण इस प्रकार है-

         UPSSSC Gram Panchayat Adhikari शैक्षिक योग्यता-
(i)- इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता  प्राप्त इसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण।
(ii)- NIELIT द्वारा जारी 'CCC' प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

अधिमानी अहर्ता- ऐसे अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा जिन्होंने-
(i)- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो।
(ii)- एनसीसी का 'बी' प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
(iii) जिसकी ग्रामीण पृष्ठभूमि हो।

        UPSSSC Gram Panchayat Adhikari आयु सीमा- ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

        UPSSSC Gram Panchayat Adhikari  पदों का विवरण- 

पद का नाम- ग्राम पंचायत अधिकारी
विभाग-  पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश
रिक्तियां-  1468 (Gen-849 OBC-139 SC-356 ST-07 EWS-117

        UPSSSC Gram Panchayat Adhikari वेतनमान-21700-69100


        UPSSSC Gram Panchayat Adhikari चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

       UPSSSC Gram Panchayat Adhikari आवेदन शुल्क- अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में ₹25 देना होगा, परीक्षा शुल्क उन्हीं अभ्यर्थियों से लिया जाएगा जो मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे जिसका भुगतान प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व करना होगा।

        UPSSSC Gram Panchayat Adhikari पाठ्यक्रम- आयोग ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम को अलग से यथा समय सूचित करेगा।

        नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 16 मई 2023
        आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 23 मई 2023
        आवेदन की अंतिम तिथि- 12 जून 2023
        शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि- 19 जून 2023
        परीक्षा तिथि- बाद में घोषित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशल वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर विजिट करें।





    

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें