Government Jobs Update

The purpose of creating this Blog to give government jobs realated information in simple way.

Search

यूपीपीएससी ने राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 के लिए विज्ञापन किया जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य कृषि सेवा परीक्षा- 2020 केेे लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग इस परीक्षा केेे माध्यम से विभिन्न पदों के लिए कुल 564 रिक्तियों को भरने केे  लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा केे लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा व अन्य विवरण इस प्रकार है-

        पदों का विवरण-
लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से चयन होने वाले पद
1-जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2, ग्रेड-1
        शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान/ उद्यान विज्ञान में स्नातक।
2-प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-2
        शैक्षिक योग्यता-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान  से विज्ञान में स्नातक (किसी एक विषय के रूप में रसायन विज्ञान के साथ) की डिग्री ।
                         या
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक के बाद राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान से फल एवं शाक भाजी प्रौद्योगिकी मैं दो वर्षीय स्नातकोत्तर संयुक्त पाठ्यक्रम।
                         या
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से (खाद्य प्रौद्योगिकी)/ (खाद्य परिरक्षण)/ (खाद्य विज्ञान) में विज्ञान स्नातकोत्तर (एम.एस.सी.)
केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन होने वाले पद
1-(i) वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-A (शस्य शाखा)
        शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से शस्य विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि ( कृषि में स्नातक होना आवश्यक है ।)
(ii)वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-A (वनस्पति शाखा)
        शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उत्पत्ति विज्ञान सहित कृषि वनस्पति विज्ञान या पौध प्रजनन में स्नातकोत्तर उपाधि या पौध प्रजनन में विशेषज्ञता के साथ वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि (कृषि में स्नातक होना आवश्यक है।)
(iii)वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-A (पौध संरक्षण शाखा)
        शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कीट विज्ञान या पादप रोग विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि या पादप रोग विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ एम.एस.सी. वनस्पति शास्त्र या कीट विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ एम.एस.सी. जंतु विज्ञान (कृषि स्नातक होना आवश्यक है।)
(iv)वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-A (रसायन शाखा)
        शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रसायन विज्ञान, मृदा विज्ञान, भूमि संरक्षण में स्नातकोत्तर उपाधि (कृषि में स्नातक होना आवश्यक है।)
2-वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-A (विकास  शाखा)
        शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर उपाधि। (कृषि में स्नातक होना आवश्यक है।)
        आयु सीमा- 21 से 40 वर्ष।
        आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 29 दिसंबर 2020
        आवेदन की अंतिम तिथि- 29 जनवरी 2021
        आवेदन शुल्क-
अनारक्षित/ पिछड़ा वर्ग /आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए- ₹125
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ भूतपूर्व सैनिकअभ्यर्थियों के लिए- ₹65/-
दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए- ₹25/-
अधिक जानकारी के लिए आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें।
                      

                         

     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें