Government Jobs Update

The purpose of creating this Blog to give government jobs realated information in simple way.

Search

Lekhpal Recruitment 2022 | लेखपाल भर्ती 2022: UPSSSC ने राजस्व लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने  राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा. अ. प.)/02 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा- 2021(Preliminary Eligibility Test-PET-2021) में शामिल हुए थे और जिनको वैद्य संख्यात्मक स्कोरकार्ड जारी हुआ है, वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, रिक्तियों का विवरण, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया आदि का विवरण इस प्रकार है-
        पद का विवरण-
पद का नाम- राजस्व लेखपाल
रिक्तियों की कुल संख्या- 8085 (Gen-3271,OBC-2174, SC-1690, ST-152, EWS-798)
        शैक्षिक योग्यता-
अनिवार्य योग्यता- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण ।
अधिमानी अहर्ता- ऐसे अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा जिन्होंने-
(i)-प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो।
(ii)-राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
        
        आयु सीमा- 18 से 40 वर्ष।
        चयन प्रक्रिया- राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से ली गई परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
        राजस्व लेखपाल के लिए पाठ्यक्रम- राजस्व लेखपाल के पाठ्यक्रम को निम्न सारणी से समझ सकते हैं-
        आवेदन शुल्क- सभी अभ्यर्थियों से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹25/- लिया जाएगा।
आवेदन शुल्क उन्हीं अभ्यर्थियों से लिया जाएगा जो मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे जिसका भुगतान प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व करना होगा।
        आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 7 जनवरी 2022
        आवेदन की अंतिम तिथि- 28 जनवरी 2022
        परीक्षा तिथि- बाद में घोषित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें