इस सेट में Most Important GK Questions and Answers हिंदी में दिए गए हैं। सामान्य ज्ञान(GK ) के इन सेटों को तैयार करने का उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थी जो SSC,Bank,Railway,UPSSSC आदि सभी वनडे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वो परीक्षा पूर्व अपनी तैयारी का आकलन सामान्य ज्ञान (GK) के इन सेटों को पढ़कर कर सकें। सामान्य ज्ञान (GK)के इन सेटों में भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण जागरूकता और कंप्यूटर के प्रश्नों को शामिल किया गया है।
1- 29 अगस्त को मनाया जाने वाला खेल दिवस किसकी स्मृति में मनाया जाता है ?
उत्तर- मेजर ध्यानचंद
2- 'यक्ष ज्ञान' कहां का प्रमुख लोक नृत्य है ?
उत्तर- कर्नाटक
3-भारत का प्रथम समाचार पत्र क्या था ?
उत्तर- बंगाल गजट
4- चंद्रमा पर मानव भेजने वाला प्रथम देश कौन था ?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका
5- 29 जुलाई 1957 मे स्थापित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (IAEA) का मुख्यालय कहां है ?
उत्तर- वियना (आस्ट्रिया)
6- 'टॉप स्पिन' किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर- टेबल टेनिस
7- 1913 में स्थापित गदर पार्टी के प्रमुख सूत्रधार कौन थे ?
उत्तर- हरदयाल, काशीराम व सोहन सिंह
8- विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित झील कौन सी है ?
उत्तर- टिटिकाका झील
9- केंद्र शासित प्रदेश दादर व नगर हवेली की राजधानी क्या है ?
उत्तर- सिलवासा
10- भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन सी है ?
उत्तर- यमुना नदी
11- प्रथम जैन तीर्थंकर कौन थे ?
उत्तर- ऋषभदेव
12- भारत का गवर्नर जनरल लार्ड वेलेजली का कार्यकाल क्या था ?
उत्तर- 1798 से 1805 ई.
13- भारतमें मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है ?
उत्तर- सिंधुसभता से
14- प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है ?
उत्तर- ऋग्वेद
15- महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया प्रथम उपदेश को क्या कहते है ?
उत्तर- धर्म चक्र प्रवर्तन
16- बृहस्पति के कितने उपग्रह हैं ?
उत्तर- 63 उपग्रह
17- विश्व की सबसे बड़ी मूंगे की चट्टान कौन सी है ?
उत्तर- ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया)
18- पृथ्वी का जलीय क्षेत्रफल कितना है ? उत्तर-36,11,49,700 वर्ग किलोमीटर (संपूर्ण धरातल का 70.92%)
19- भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेट फार्म कहां पर है ?
उत्तर- गोरखपुर (उत्तर प्रदेश )
20- पश्चिम मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां पर है ?
उत्तर- जबलपुर
21- किस अनुच्छेद के द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है ?
उत्तर- अनुच्छेद 21'A'
22- लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या क्या है ?
उत्तर- 552
23- राज्यों में राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि क्या है ?
उत्तर-3 वर्ष
24- सरकारिया आयोग का सबंध किससे है ?
उत्तर- केंद्र राज्य संबंध से
25- संसद द्वारा देश मैं सूचना पाने का अधिकार संबंधी विधेयक कब पारित किया गया ?
उत्तर- जून 2005
26- भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है ?
उत्तर- प्रच्छन्न बेरोजगारी
27- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर- 1 अप्रैल 1935
28- भारतीय जीवनबीमा निगम की स्थापना कब की गई ?
उत्तर- सितंबर 1956
29- कौन सी संस्था शेयर बाजार पर नियंत्रण रखती है ?
उत्तर- सेबी
30- भारत के किस राज्यमें महिला साक्षरता दर न्यूनतम है ?
उत्तर- बिहार
31- नरसिंहम समिति किससे संबंधित हैं ?
उत्तर- बैंकिंग सुधार
32- शक्ति का मात्रक क्या होता है ?
उत्तर- वाट
33- दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia ) क्या होता है ?
उत्तर- व्यक्ति को दूरकी वस्तु दिखाई पड़ती है परंतु नजदीक की वस्तु दिखाई नहीं पड़ती है। दूर दृष्टि दोष निवारण के लिए उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
34- वायुयान के आविष्कारक कौनथे ?
उत्तर- राइट बंधु
35- चेचक के टीके की खोज किसने की ?
उत्तर- एडवर्ड जेनर
36- नाभिक की खोज किसने की ?
उत्तर- रदरफोर्ड
37- नामदाफा क्षेत्रमे पाया जाने वाला एक स्थानिक प्राणी क्या है ?
उत्तर- उड़ने वाली गिलहरी
38- पृथ्वी की धुरी के झकाव का कोण 22.1 डिग्री से 24. 5 डिग्री के मध्य परिवर्तित होता रहता है इस चक्रीय प्रक्रिया की अवधि कितने वर्ष की है ?
उत्तर- लगभग 41000 वर्ष
39-बेसिक (BASIC) क्या है ?
उत्तर- कंप्यूटर की एक भाषा
40- सुपर कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर- परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें