Government Jobs Update

The purpose of creating this Blog to give government jobs realated information in simple way.

Search

Most Important GK Questions and Answers in Hindi (Set-6) | हिंदी में सामान्य ज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर




इस सेट में Most Important GK Questions and Answers हिंदी में दिए गए हैं। सामान्य ज्ञान(GK ) के इन सेटों को तैयार करने का उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थी जो SSC,Bank,Railway,UPSSSC आदि सभी वनडे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वो परीक्षा पूर्व अपनी तैयारी का आकलन सामान्य ज्ञान (GK) के इन सेटों को पढ़कर कर सकें। सामान्य ज्ञान (GK)के इन सेटों में भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण जागरूकता और कंप्यूटर के प्रश्नों को शामिल किया गया है।


1- प्रसिद्ध पशुपति की मोहर कहां से मली ?
 उत्तर- मोहनजोदड़ो 
2- आर्य भारत में सबसे पहले कहां बसे ?
उत्तर- सप्त सैन्धव प्रदेश
3- हर्यक वंश के किस शासक की उपाधि कुणिक थी ?
उत्तर- अजातशत्रु 
4-सिकन्दर कहां का शासक था ?
उत्तर- मकदूनिया 
5- जैन धर्म के त्रिरत्न क्या है ?
उत्तर- सम्यक ज्ञान, सम्यक श्रद्धा और सम्यक आचरण 
6- बुद्ध के सर्वप्रिय शिष्य कौन थे ?
उत्तर- आनंद 
7- अशोक के किस शिलालेख में उसकी कलिंग विजय का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर- तेरहवें 
8- शीशे के सिक्के किस वंश के शासको ने चलाएं ?
उत्तर-  सातवाहन वंश 
9- कनिष्क का राजवैध  कौन था ?
उत्तर- चरक 
10- जूनागढ़ से प्राप्त संस्कृत का पहले अभिलेख किस शासक का है ?
उत्तर- रुद्रदामन 
11- सौरमंडल में कितनेग्रह हैं ?
उत्तर- सौरमंडल में आठ ग्रह हैं- बुद्ध(Mercury ),शुक्र (Venus), पृथ्वी(Earth), मंगल(Mars), बृहस्पति (Jupiter),शनि(Saturn), अरुण(Uranus) वरुण(Neptune)
12- वायुमंडल की कितनी परतें है ?
उत्तर- वायुमंडल की पांच परतें हैं- क्षोभ मंडल (Troposphere), समताप मंडल (Stratosphere), मध्य मंडल (Mesosphere), आयन मंडल (Ionosphere), और बहिर्मंडल (exosphere) 
13- सूर्य ग्रहण क्या होता है ?
उत्तर- जब सूर्य एवं पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन होता है।
14- पृथ्वी की आंतरिक संरचना को कितने परतों में बांटा गया है ?
उत्तर- पृथ्वी की आंतरिक संरचना को तीन परतों में बांटा गया  है- भूपर्पटी(Crust ),मैंटल(Mantle), और क्रोड या कोर (Core)
15- भूकंप की  तीव्रता की माप  किस यंत्र द्वारा  की   जाती   है ?
 उत्तर सीस्मोग्राफ 
16- भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी 'आत्मा' की संज्ञा दी गई है?
 उत्तर- प्रस्तावना 
17- लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित  है  ?
उत्तर- राज्य की नीति के निर्देशक तत्व
18- संविधान में मूल कर्तव्यों की संख्या कितनी है ?
उत्तर-10 
19- राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा तथा राज्यसभा में मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों की संख्या कितनी है ?
उत्तर- 2 और 12 
20- राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की स्थिति में कितने दिनो के अंदर उसकी संसद  से स्वीकृत आवश्यक है ?
उत्तर- 60 दिन
21- 'योजना' अवकाश काल किस अवधि को माना जाता है ?
उत्तर- 1966-69
22- देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु वित्त उपलब्ध कराने वाली शीर्ष संस्था कौन सी है ?
उत्तर- नाबार्ड
23- भारत में सर्वप्रथम बैंकों का राष्ट्रीयकरण 19 जुलाई 1969 को किया गया था। इस समय कितने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था ?
उत्तर- 11 बैंकों का
24- किस प्रदेश में सबसेअधिक अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं ?
उत्तर- मध्यपदेश
25- भारत में 2001 से 2011 के बीच जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर कितनी रही ?
उत्तर- 17.7 प्रतिशत 
26- न्यूटन के किस गति नियम से बल का व्यंजक प्राप्त होता है ?
उत्तर- द्वितीय नियम 
27- प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्यों ?
उत्तर- प्रेशर कुकर के अंदर दाब बढ़ने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है। 
28- पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ?
उत्तर-  पृष्ठ तनाव
29- पदार्थ के परमाणु वाद के प्रणेता कौन थे ?
उत्तर- डाल्टन 
30- परमाणु किसे कहते हैं ?
उत्तर- किसी पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जिसका विभाजन नहीं हो सकता, परमाणु कहलाता है।
31- रेडियो सक्रियता का पता सर्वप्रथम  किसने   लगाया     था  ? 
उत्तर हेनरी बेकुरल 
32- कपूर को किस विधि द्वारा शुद्ध  किया जा  सकता          है ?
 उत्तर- उर्ध्वपातन 
33- DNA का  प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तर- अनुवांशिक क्रियाओं का संचालन 
34- RNA कहां पाया जाता है ?
उत्तर- कोशिका द्रव्य में 
35- स्तनियों का  हृदय कितने कोष्ठ का होता है  ?
उत्तर- 4 कोष्ठ
36- स्तनधारी वर्ग में रक्त का सबसे अधिक तापमान किस जंतु में पाया जाता है ?
उत्तर- बकरी
37- मौसम संबंधी तत्वों के शुद्ध मापन के लिए विश्वसनीय थर्मामीटर तथा बैरोमीटर का विकास कब हुआ ?
उत्तर- 17वीं शताब्दी
38- एक बाइट में कितने बिट्स होते हैं ?
उत्तर- 8  बिट्स 
39- कंप्यूटर के संदर्भ में RAM का तात्पर्य क्या है ?
उत्तर-  Random Access Memory
40- कंप्यूटर शब्दकोश में CD अक्षरों का प्रयोग किस के लिए किया जाता है ?
उत्तर- कंपैक्ट डिस्क

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें