सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, Bank, UPSSSC में सरकारी योजनाओं से काफी प्रश्न पूछे जाते हैं इन्हीं योजनाओं में एक योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana है चूंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ देश की लगभग 60% जनसंख्या प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएँ चलाई हैं। इन्हीं में से एक महत्त्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से हुई थी, जिसकी औपचारिक घोषणा तत्कालीन वित्त मंत्री ने 2019 के अंतरिम बजट में की थी। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्तपोषित है और इसे देशभर के सभी योग्य किसानों को ध्यान में रखकर लागू किया गया है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य:
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे खेती-बाड़ी से जुड़ी आवश्यकताओं जैसे बीज, खाद, कीटनाशक आदि की खरीद कर सकें और कर्ज़ के बोझ से बच सकें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभ और प्रावधान:
इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन समान किश्तों में ₹2000-₹2000 करके सीधे उनके बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है।
पहली किस्त: अप्रैल से जुलाई
दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर
तीसरी किस्त: दिसंबर से मार्च
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता:
ऐसे सभी किसान जो भूमि के मालिक हैं, इस योजना के अंतर्गत लाभ उठा सकते हैं।जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, वही लाभार्थी माने जाते हैं।
सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, डॉक्टर, इंजीनियर, व अन्य उच्च आय वर्ग के लोग इस योजना के दायरे में नहीं आते।
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:
किसान इस योजना के लिए खुद ऑनलाइन पोर्टल (https://pmkisan.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या नजदीकी CSC केंद्र में जाकर नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, भूमि रिकॉर्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का प्रभाव:
PM-KISAN योजना ने देश के लाखों किसानों को समय पर कृषि संबंधी इनपुट खरीदने में सहायता दी है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में एक बड़ा कदम साबित हुई है। इसके अलावा, यह योजना डिजिटल भारत अभियान के अंतर्गत वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा देती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-अब तक कितनी किस्तें मिलीं: योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को 19 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं।
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana- की 20वीं किस्त का पैसा कब तक मिल सकता है: चूंकि किस्त 4 महीने के अंतराल पर दी जाती है, जबकि 19वीं किस्त का पैसा 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में दिया गया था, इसलिए 20वीं किस्त का पैसा जुलाई 2025 में आने की पूरी संभावना है।
योजना निष्कर्ष:
PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना न केवल उनकी आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है। यदि योजना को ईमानदारी से क्रियान्वित किया जाए तो यह ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें